अमेरिका ने ईरान के तेल जहाजों को फर्जी रजिस्ट्रेशन से चलाने में मदद करने पर भारत और तुर्किये की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। चंडीगढ़ के कारोबारी सुनील कुमार शर्मा, उनकी पत्नी और दो अन्य भारतीयों पर भी कार्रवाई हुई है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार ये लोग 2014 से फर्जी समुद्री रजिस्ट्रेशन में शामिल थे। यह कार्रवाई ईरान की तेल कमाई रोकने के अभियान का हिस्सा है।
ईरान के तेल जहाजों की मदद पर अमेरिका का प्रतिबंध
Source: Aaj Tak