राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी आईपीएस पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर पर उदयपुर और अलवर के अनंता रिसॉर्ट में 40 विला-कॉटेज खरीदने का आरोप है। ये संपत्तियां गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गईं और कथित तौर पर उसी कंपनी को लीज़ पर दे दी गईं। सरकार ने जांच एसीबी को सौंप दी है और दोनों अधिकारियों को पद से हटाकर एपीओ कर दिया गया है।
राजस्थान: आईएएस-आईपीएस दंपति पर 40 विला खरीदने का आरोप
Source: BBC Hindi