छत्तीसगढ़ वित्त विभाग ने राज्य वित्त सेवा संवर्ग के दर्जनों अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। महानदी भवन से चार नवंबर को जारी दो अलग-अलग सूचियों में संयुक्त संचालक, वित्त नियंत्रक, अपर संचालक, उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और वरिष्ठ लेखाधिकारी स्तर के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई। स्थानांतरण नीति-2025 के विशेष उपबंध के तहत एक ही शहर में कार्यालय बदले गए, कुछ को अतिरिक्त प्रभार मिला तो कुछ को मुक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, दर्जनों अधिकारी तबादला
Source: Nai Dunia