नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड' पांच नवंबर को छह भाषाओं में रिलीज़ हो रही है। रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में हैं। रिलीज़ से पहले संगीत, कपड़ों और विज़ुअल इफ़ेक्ट्स पर सवाल उठे, जबकि स्क्रिप्ट के अधिकारों का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंचा। अदालत ने पाइरेसी रोकने के लिए अंतरिम आदेश भी दिया।
रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज़ से पहले विवादों में घिरी
Source: BBC Hindi