पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शनकारियों और आम नागरिकों के घरों पर गोलीबारी और ड्रोन हमले किए, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत और 18 के घायल होने की खबर है। यूकेपीएनपी ने 7 मौतों का दावा किया है और घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
पीओके में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी, कई की मौत
Source: Navbharat Times