संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 21 से 30 अगस्त तक हुई परीक्षा में 13,343 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 2,526 ने पर्सनालिटी टेस्ट के लिए क्वालिफाई किया है। सफल उम्मीदवार 11 से 25 नवंबर 2026 तक डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) अपडेट कर सकेंगे। इंटरव्यू नई दिल्ली के धौलपुर हाउस में होंगे।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट जारी, 2,526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई
Source: Navbharat Times