राजस्थान में शुक्रवार को धनतेरस के साथ छह दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होगी। हस्त नक्षत्र और कुबेर योग के शुभ संयोग में सोने-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रॉपर्टी की जमकर खरीदारी होगी। व्यापारियों के अनुसार प्रदेश में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है, जिसमें जयपुर का हिस्सा लगभग 6 हजार करोड़ रुपए रहेगा। पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री 15-20 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।
धनतेरस पर राजस्थान में 20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
Source: Patrika Hindi