गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियां तैनात

गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियां तैनात

दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट की 'चेन वाली गली' में पुरी प्लाजा की एक दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं। शुरुआती जांच में मोबाइल बैटरी के ओवरहीट या ओवरचार्ज से आग लगने की आशंका जताई गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Source: IBC24 Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies