आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार दिवाली और संबंधित त्योहारों के कारण 9, 10 और 11 नवंबर को अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत आठ राज्यों में, 10 नवंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में तथा 11 नवंबर को पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर में अवकाश रहेगा। एटीएम, यूपीआई और नेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
दिवाली पर 9, 10 और 11 नवंबर को कई राज्यों में बैंक बंद
Source: IBC24 Hindi