दिवाली के त्योहार पर मिठाइयों और पकवानों का सेवन सीमित रखना सेहत के लिए जरूरी है। अधिक मीठा खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. निशांत गुप्ता के अनुसार नियमित दवाएं, पर्याप्त नींद और शारीरिक सक्रियता बनाए रखें। पटाखों का धुआं अस्थमा और सांस रोगियों की परेशानी बढ़ा सकता है।
दिवाली पर मिठाइयों से परहेज, सेहत का रखें खास ख्याल
Source: Nai Dunia