दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। DMRC के अनुसार सभी लाइनों और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 10 बजे टर्मिनल स्टेशन से रवाना होगी। पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह की सेवा सात के बजाय छह बजे से शुरू होगी। यात्रियों से बदली समय-सारिणी ध्यान रखने की अपील की गई है।
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन रात 10 बजे
Source: Hari Bhoomi