केरल की 18 महीने की हथिनी माया को गंभीर फ्रैक्चर और हड्डियों की कमजोरी के इलाज के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा एयरलिफ्ट किया गया है। पहले मेडिकल बोर्ड ने इच्छामृत्यु की सलाह दी थी, लेकिन विशेषज्ञों की राय के बाद इलाज का फैसला हुआ। वंतारा में चार से छह महीने तक निगरानी में उपचार होगा, जिसका खर्च वंतारा उठाएगा।
नन्ही हथिनी माया का इलाज के लिए वंतारा में एयरलिफ्ट
Source: Hari Bhoomi