जापान की राजधानी टोक्यो समेत कांतो क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7:39 बजे 6.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया। समुद्र के भीतर उथली गहराई पर आए इस भूकंप के झटके टोक्यो, चिबा और कानागावा में साफ महसूस किए गए। जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। शुरुआती रिपोर्टों में बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, एहतियात के तौर पर रेल सेवाएं धीमी की गईं और बुनियादी ढांचे की जांच जारी है।
टोक्यो और कांतो क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
Source: News18 Hindi