उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार शाम पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। परिवार हरदोई से मुंडन संस्कार कर लौट रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा की है।
सीतापुर में ट्रक-ट्रॉली टक्कर, पांच की मौत, 17 घायल
Source: Hari Bhoomi