अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में नशरा नईम उपाध्यक्ष पद पर जीतकर 105 साल के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें 7,091 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,818 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर बिहार के सहरसा निवासी मोहम्मद नोमान अशरफ़ ने जीत दर्ज की। छात्र आंदोलन के बाद बहाल हुए इस चुनाव में 13 में से 6 पदों पर महिलाओं ने जीत हासिल की।
नशरा नईम बनीं एएमयू छात्र संघ की पहली महिला उपाध्यक्ष
Source: BBC Hindi