पानीपत के रेलवे रोड पर धनतेरस के दिन दुकान के बाहर सामान रखने के विवाद में 45 वर्षीय व्यापारी विदेश जिंदल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी दुकानदार उमेश ने पहले हाथापाई की और फिर छाती पर सिर से टक्कर मार दी, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
पानीपत में धनतेरस के दिन व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या
Source: Hari Bhoomi