दिल्ली में धनतेरस पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक सोना-चांदी, बर्तन, मोबाइल और वाहनों की जोरदार बिक्री से बाजारों में रौनक लौटी है। एक अक्टूबर से एक नवंबर तक रैलियों और प्रदर्शनों से व्यापार को करीब 14 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था, जिसकी भरपाई की उम्मीद व्यापारियों को है।
धनतेरस पर दिल्ली में 20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
Source: TV9 Bharatvarsh