जयपुर की चार पंचायत समितियों में 241 अभ्यर्थी मैदान में

जयपुर की चार पंचायत समितियों में 241 अभ्यर्थी मैदान में

पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण में जयपुर जिले की आंधी, बस्सी, जमवारामगढ़ और तूंगा पंचायत समितियों के 82 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 241 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के अनुसार नामांकन की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें आंधी से 50, बस्सी से 79, जमवारामगढ़ से 64 और तूंगा से 48 अभ्यर्थी शामिल हैं।

Source: Samachar Jagat

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies