पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तकरार व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई है। संगरूर रैली में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे को लेकर निशाना साधा, जिसके जवाब में आप ने पोस्टर जारी किया और कांग्रेस ने भी पलटवार किया। विश्लेषकों के मुताबिक दोनों दलों के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पुरानी है, जिसकी जड़ें 2013 तक जाती हैं।
आप-कांग्रेस में पोस्टर वॉर, पंजाब चुनाव से पहले बढ़ी दूरियां
Source: BBC Hindi