पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लसबेला ज़िले में डेढ़ साल पहले हुई 20 करोड़ 20 लाख रुपये की बैंक डकैती का पुलिस ने पर्दाफ़ाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। डकैती में शामिल यूनिवर्सिटी के छात्र सुरक्षा बलों की वर्दी पहनकर बैंक में घुसे थे और कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी लूटी थी। मुख्य आरोपी के बैंक खाते में हुई संदिग्ध लेनदेन से जांच को अहम सुराग मिला।
बलूचिस्तान में बैंक डकैती का पर्दाफ़ाश, तीन गिरफ़्तार
Source: BBC Hindi