देवास के खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित राहुल जायसवाल शराब कारोबार छिपाने के लिए पेट्रोल पंप का सहारा लेता था। टिमरनी में उसका पंप कागजों में जबलपुर की आदिवासी महिला के नाम है। पुलिस आयकर विभाग को पत्र लिखकर जांच कर रही है कि पंप शराब के रुपयों से खोला गया या नहीं। हत्याकांड में अब तक कई आरोपित गिरफ्तार, कुछ फरार।
टीआई हत्याकांड: पेट्रोल पंप आदिवासी महिला के नाम पर, शराब कारोबार की जांच तेज
Source: Nai Dunia