दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। देशभर में इसका मूल भाव एक ही है, लेकिन नाम और परंपराएं अलग हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में भाई दूज, बंगाल में भाई फोंटा, महाराष्ट्र में भाऊ बीज और नेपाल में भाई टीका कहा जाता है। बहनें तिलक कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
भाई दूज: नाम अलग, रीति अलग, भावना एक
Source: Lokmat Hindi