उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली, जो साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर राम कथा पार्क में समाप्त हुई। इसमें रामचरितमानस के प्रसंगों और सरकारी योजनाओं को दर्शाती 21 झांकियां शामिल रहीं। दीपोत्सव के 10वें संस्करण में सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जाएंगे, जिसका लक्ष्य नया रिकॉर्ड बनाना है।
अयोध्या में भव्य शोभायात्रा, दीपोत्सव में 30 लाख दीयों का लक्ष्य
Source: IBC24 Hindi