कर्नाटक सरकार का दावा है कि सात ज़िलों के 63 स्थानों से लिए पेट्रोल नमूनों में कई जगह इथेनॉल 20 फ़ीसदी से अधिक, कुछ में 31.2 फ़ीसदी तक मिला। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आरोप ख़ारिज करते हुए कहा कि आपूर्ति बीआईएस मानक के अनुरूप है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी सभी नमूने मानकों पर खरे बताए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दोषी कंपनियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
पेट्रोल में अधिक इथेनॉल पर विवाद तेज़, राहुल ने सरकार से पूछा सवाल
Source: BBC Hindi