गुजरात के सूरत में कपड़ा कारोबारी रामस्वरूप मुंडे ने दिवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपये से अधिक का कैश बोनस दिया। मोटा वराछा के सुदामा चौक स्थित महादेव क्लॉथ सेंटर के मालिक ने 10 से 500 रुपये के नोटों की गड्डियां चांदी जैसी थालियों में सजाकर दीं। बोनस पाकर कई कर्मचारी भावुक हो गए। कारोबारी ने कर्मचारियों को परिवार मानते हुए यह कदम उठाया।
सूरत में कारोबारी ने 20 कर्मचारियों को दिया एक-एक लाख का बोनस
Source: IBC24 Hindi