गोण्डा में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जिले के सभी थानों की टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस ने अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। छेड़छाड़ या उत्पीड़न पर चुप न रहने और तुरंत शिकायत करने को कहा गया। 1090, 181, 112, 1098 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
गोण्डा पुलिस ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए
Source: Patrika Hindi