भारतीय रिजर्व बैंक ने किसानों को दिए जाने वाले कर्ज के नियमों को सख्त करने का प्रस्ताव दिया है। बैंक अब कृषि ऋण देते समय जमीन, फसल और ऋण के उपयोग का अधिक बारीकी से सत्यापन करेंगे। हालांकि, खेती के लिए लिए गए ऋण को केवल सोना गिरवी रखने के कारण प्राथमिकता क्षेत्र ऋण से बाहर नहीं किया जाएगा। भूमिहीन किसानों और बटाईदारों को भी राहत मिलेगी।
RBI ने कृषि ऋण नियमों में सख्ती का प्रस्ताव दिया
Source: NDTV India