सूरत के वराछा इलाके में कपड़ा कारोबारी रामस्वरूप मुंडे ने दिवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को चांदी जैसी थाली में सजाकर एक-एक लाख रुपए से अधिक का नकद बोनस दिया। कारोबारी की पत्नी ने खुद कर्मचारियों को ये थालियां सौंपीं, जिससे कई कर्मचारी भावुक हो गए। मुंडे का कहना है कि कर्मचारी परिवार का हिस्सा हैं और त्योहार पर उनके घरों में खुशियां आनी चाहिए।
सूरत के कारोबारी ने 20 कर्मचारियों को दिया लाखों का दिवाली बोनस
Source: Patrika Hindi