छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने जुए के दो अड्डों पर एक साथ दबिश देकर 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया। खरसिया के रानीसागर में स्ट्रीट लाइट के नीचे और कोतरारोड़ के तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने कुल 9 लाख 500 रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त कीं। एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन अंकुश के तहत यह कार्रवाई हुई।
रायगढ़ में जुए के दो अड्डों पर दबिश, 29 गिरफ्तार
Source: IBC24 Hindi