पोल्ट्री कारोबारियों के मुताबिक मक्का और टूटे चावल की कीमतों में तेजी से अंडे और चिकन के दाम दिसंबर तक 25-30% तक बढ़ सकते हैं। मक्का पिछले साल 18 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 34 रुपये और टूटा चावल 14-15 रुपये से 31-32 रुपये प्रति किलो हो गया है। कमजोर मानसून से खरीफ मक्का उत्पादन 15-16% घटने और एथेनॉल में मक्का के इस्तेमाल से पोल्ट्री फीड महंगा हुआ है।
अंडा-चिकन के दाम दिसंबर तक 25-30% बढ़ने का अनुमान
Source: ABP Hindi