अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जहां सरयू के 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया। राम की पैड़ी पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। 2100 ड्रोन्स से राम-सीता और हनुमान के प्रसंगों का आकाश में सजीव चित्रण किया गया, जबकि लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने त्रेतायुग की झलक पेश की।
अयोध्या में 10वां दीपोत्सव, 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी
Source: News18 Hindi