गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में छह नवंबर की रात हुए धमाके के मामले में एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर विकास सिंह की तहरीर पर विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली संदिग्ध स्कूटी के मालिक मोमिन से पूछताछ जारी है, फिलहाल उसका धमाके से सीधा संबंध नहीं मिला।
वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जांच NIA को सौंपी, FIR दर्ज
Source: News18 Hindi