अयोध्या में 10वें दीपोत्सव पर सरयू के 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाए गए और 2100 ड्रोन से रामायण का शो हुआ। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस बार भी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में जवानों के बीच दिवाली मनाई।
देशभर में दिवाली का उत्सव, अयोध्या में 30 लाख दीये जले
Source: ABP Hindi