मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ स्थित गुप्तकालीन श्री महालक्ष्मीजी मंदिर में दीपावली की गोधूलि वेला में पोषाक पहनाने की बुकिंग 2064 तक पूरी हो चुकी है। अब नाम लिखवाने पर 2065 की दीपावली का नंबर आएगा। इस बार 8 नवंबर को विशाल चौरडि़या द्वारा 2015 में कराई गई बुकिंग पर पोषाक चढ़ाया जाएगा। मंदिर लगभग 500 साल पुराना है और पुजारी परंपरा की दसवीं पीढ़ी से सेवा कर रहे हैं।
महालक्ष्मी मंदिर में पोषाक पहनाने की बुकिंग 2064 तक फुल
Source: Nai Dunia