रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की सैन्य तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता की समीक्षा की। उन्हें एलएसी के पास बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिक हथियारों की तैनाती की जानकारी दी गई। दिवाली की पूर्व संध्या पर उन्होंने सैनिकों के साथ बाराखाना कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनके साहस व समर्पण की सराहना की।
राजनाथ सिंह ने सुकना में जवानों संग दिवाली मनाई
Source: Aaj Tak