दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, सुबह हल्का कोहरा छाएगा। झारखंड और बिहार में अगले तीन दिन बारिश की संभावना नहीं, दिन में धूप खिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। 10 नवंबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से 11-12 नवंबर को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में साफ मौसम, 11 नवंबर से बदलेगा करवट
Source: Prabhat Khabar