जापान के मध्य हिस्से में रविवार तड़के 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 22 लोग घायल हो गए। भूकंप का केंद्र शिजुओका प्रांत में जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था और सबसे तेज झटके आइची में महसूस किए गए। दुकानों के शीशे टूट गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। एहतियात के तौर पर शिंकानसेन ट्रेनें धीमी गति से चलाई जा रही हैं।
जापान के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 घायल
Source: IBC24 Hindi