राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद बिहार में अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसमें जिला, प्रखंड, पंचायत समितियां और प्रकोष्ठ शामिल हैं। पार्टी ने जल्द पुनर्गठन की बात कही है। राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता जमानत नहीं बचा सकीं। नेताओं ने इसे संगठन मजबूत करने का कदम बताया, जबकि भाजपा ने पार्टी में अंदरूनी समस्याओं का आरोप लगाया।
बांकीपुर हार के बाद राजद ने भंग की सभी संगठनात्मक इकाइयां
Source: Lokmat Hindi