राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामाशीष राय ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को पत्र भेजकर इस्तीफा दिया। राय ने संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार को अपने इस्तीफे का कारण बताया। वे 27 मई 2022 से यूपी अध्यक्ष थे। रालोद भाजपा नीत राजग की साझेदार है।
रालोद यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय का इस्तीफा, पार्टी से भी अलग हुए
Source: Lokmat Hindi