दिल्ली में लगातार चौथे दिन बारिश के बीच शनिवार को अगस्त महीने के किसी एक दिन में पिछले दो सालों की सबसे अधिक 98.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। महीने के पहले आठ दिनों में कुल बारिश 225.7 मिमी हो गई, जो पूरे महीने के औसत 233.1 मिमी के करीब है। कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की खबरें हैं। मौसम विभाग ने अगले दिनों हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
दिल्ली में अगस्त की एक दिन की बारिश ने बनाया रिकॉर्ड
Source: Dainik Tribune Hindi