बालोद जिले का पीपरछेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांच साल से जर्जर हालत में चल रहा है। बारिश में पानी टपकता है और दीवारों में दरारें हैं। इलाज अच्छा है, लेकिन भवन जानलेवा है। स्वास्थ्य विभाग ने नए भवन का प्रस्ताव भेजा है, पर शासन से स्वीकृति नहीं मिली है।
पीपरछेड़ी अस्पताल जर्जर, मरीजों पर मौत का खतरा
Source: Patrika Hindi