आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक निजी वॉल्वो बस आयशर ट्रक से टकराकर पोगुरु पुल से नीचे गिर गई। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। बस चालक को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को पमीडी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, गंभीर मामले अनंतपुर रेफर किए गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आंध्र प्रदेश में वॉल्वो बस पुल से गिरी, 40 यात्री घायल
Source: Hari Bhoomi