मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। दतिया, भिंड, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली समेत 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Source: Hari Bhoomi