चीन की कंपनी ने शुरू की 'अनहैप्पी लीव', 10 दिन की पेड छुट्टी

चीन की कंपनी ने शुरू की 'अनहैप्पी लीव', 10 दिन की पेड छुट्टी

चीन की रिटेल कंपनी पैंग डोंग लाई ने कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए 'अनहैप्पी लीव' नीति शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के साल में 10 दिन की पेड छुट्टी ले सकते हैं। कंपनी के संस्थापक यू डोंगलाई का मानना है कि नाखुश कर्मचारियों को काम के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भारतीय कंपनियों में ऐसी नीतियों पर विचार करने की बात कही है।

Source: IBC24 Hindi

More in Business & Finance

Read the live feed on ZapIndies