झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ रांची में 17 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के दौरान सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया। पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, जिससे तीन-चार जवान घायल हुए। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग
Source: BBC Hindi