हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बहुक्षेत्रीय टीम (MSCT) गठित की है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में यह जानकारी दी। टीम में NDMA, CBRI, IITM, IIT इंदौर, IMD, CWC और GSI के विशेषज्ञ शामिल हैं। अध्ययन में जलवायु परिवर्तन और मानवीय गतिविधियों के प्रभाव की जांच की जाएगी।
हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं की वैज्ञानिक पड़ताल करेगी केंद्रीय टीम
Source: Dainik Tribune Hindi