दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में 55 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसकी पत्नी मंजू उर्फ नाजिया, उसके 20 वर्षीय प्रेमी चमन और साथी किशन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशीली दवा देकर बेहोश करने के बाद गला घोंटा, बिजली का झटका दिया और डंडों से पीटा। हत्या को चोरी जैसा दिखाने की कोशिश की गई।
संगम विहार हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, चोरी का झूठा नाटक रचा
Source: Lokmat Hindi