संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया, जिससे प्रोडक्टिविटी घटकर 29% रह गई। लोकसभा में 19 दिनों में सिर्फ 17 घंटे 30 मिनट कार्यवाही हुई, जबकि राज्यसभा में 37 घंटे 24 मिनट। इस दौरान 9 विधेयक बिना चर्चा के पारित हुए और 380 सवालों में से सिर्फ 2 पूछे जा सके। कार्यवाही न होने से जनता का करीब 130 करोड़ रुपये बर्बाद हुआ।
संसद का मानसून सत्र 29% प्रोडक्टिविटी के साथ समाप्त, 130 करोड़ का नुकसान
Source: Zee News Hindi