15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में पहली बार महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्डकप एक साथ आयोजित होंगे। कुल 32 टीमें 50 मुकाबले खेलेंगी। भारतीय पुरुष टीम का पहला मैच वेल्स से होगा, जबकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। फाइनल 29 और 30 अगस्त को होंगे।
पहली बार महिला-पुरुष हॉकी वर्ल्डकप एक साथ, 15 अगस्त से शुरू
Source: Dainik Bhaskar