स्वतंत्रता दिवस पर देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और पूर्व मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लाल किले पर परेड के दौरान हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Source: Zee News Hindi